आगरालीक्स …आगरा में धूप, लू के बाद उमस से लोगों का बुरा हाल, सुबह का तापमान रिकॉर्ड हाई, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार की सुबह सीजन की सबसे गर्म सुबह रही, तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी, रात में लू चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आस पास रहेगा।
21 जून तक लू से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी 21 जून तक लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, 22 जून के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
18-Jun 33.0 46.0 Heat Wave and warm night
19-Jun 32.0 45.0 Heat Wave
20-Jun 32.0 45.0 Heat Wave
21-Jun 32.0 45.0 Heat Wave
22-Jun 31.0 43.0 Mainly Clear sky
23-Jun 31.0 42.0 Mainly Clear sky