आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा लगा तो गर्मी से राहत मिली. आने वाले दिनों में तापमान होगा और कम. मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में बादलों का आज सुबह से कई बार डेरा लगा, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. शाम के समय भी आंधी जैसा मौसम रहा. इसका असर तापमान पर रहा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार को 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. आने वाले दिनों में बादल छाएंगे जिसके कारण लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/04/25) 42.0
Departure from Normal(oC) 0.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/04/25) 23.3
Departure from Normal(oC) -0.5