आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय रोडवेज बस आगे चले रही गाड़ी से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ी. यात्रियों में मची चीख पुकार, बस चालक की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक्सीडेंट में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई. मऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस आगरा में एक्सप्रेस पर आगे चल रहे एक वाहन से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.बस में थी 12 सवारियां
मऊ से दिल्ली जा रही रेाडवेज बस में घटना के समय 12 यात्री सवार थे. जैसे ही रेाडवेज बस आगरा में एक्सप्रेस वे के माइलस्टोल नंबर 27:900 पर पहुंची तभी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय टकराते हुए अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई. इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई. एक्सीडेंट में बस चालक रामदुलारे निवासी मऊ घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.