आगरालीक्स…आगरा में ग्यारहवीं शरीफ के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से आये जायरीन. पहले दिन हुआ कुरान ख्वानी फातिहा और लंगर तकसीम का आयोजन. देर रात तक सूफियाना कलाम भी किए गए पेश
हजरत सैयदना शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आजम का उर्स-ए-पाक की ‘ग्यारहवीं शरीफ’ बड़े अकीदत और एहतराम के साथ मेवा कटरा स्थित आस्ताना ए आलिया कादरिया पर मनाई गई। इस दौरान बड़ी तादात में अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा कुरआन ख्वानी, फातिहा और लंगर तकसीम का भी आयोजन किया गया। ग्यारहवी शरीफ के पहले दिन सरकार गौस पाक की सीरत और अजमत बयान की गई। आस्ताना आलिया कादरिया के सज्जादानशीं सैय्यद सिनवान अहमद शाह कादरी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इसमें देश मशहूर कव्वालो ने गौस-ए-आजम की याद में सूफियाना कलाम पेश किया।

सज्जदनशी सय्यद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि कई दशक से हर साल की तरह इस साल भी शान शौकत के साथ में ग्यारहवीं शरीफ का दो दिवसीय आयोजन एहतराम और शान शौकत के साथ में अस्थाना आलिया ए कादरिया में मनाया जा रहा है। पहले दिन बुधवार को असर की नमाज के बाद चांद की 10 व 11 रवी उल सआनी को अलम शरीफ की जियारत कराई गई। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया। वही ईशा की नमाज के बाद सूफियाना कलाम भी पेश किए गए। दूसरे दिन की शाम को लंगर तकसीम और फिर महफिल-ए-समां और क़व्वाली का आयोजन होगा। इस दौरान संयोजक सय्यद शमीम शाह, सय्यद शिराज अहमद शाह ,सय्यद मैराजुद्दीन, सय्यद अजमल अली,सय्यद इरफान सलीम, सैयद अदीब शाह, सय्यद नदीम हाशमी ,सय्यद शब्बीर अली, अजमेर शरीफ से हमज़ा चिश्ती, फतहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, ग्वालियर से राशिद खानूनी, बीकानेर से हाफिज फरमान अली , फिरोजाबाद से गुलाम समधानी, दरगाह अबुलउला के मोतशीन अली, सय्यद अशफाक अहमद, डॉक्टर सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां ,सय्यद मतीन अहमद साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।