आगरालीक्स .आगरा में गालों पर गुलाल और माथे पर चंदन। रंग बिरंगे फूलों की बौझार और नगाड़ों का मस्ती भरा संगीत। अग्रबंधु समन्वय समिति के होली महोत्सव में परिसर मानों बरसाना और सदस्य राधा-कृष्ण बन गए। वृंदावन की टोली की भक्तिमय प्रस्तुति मयूर नृत्य व फूलों की होली में सदस्य खुद को भी नाचने झूमने से न रोक सके। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना के प्रकोप के चलते सदस्यों ने गले मिलने व हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते कहकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
सेंट एंड्रूज में आयोजित होली महोत्सव का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत मार्गदर्शक वीके अग्रवाल ने किया। वृज वंदना से प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम में फागुन के गीतों की मस्ती भी थी। फूलों से सज रहे हैं, श्री वृंदावन बिहारी… पर महिलाओं ने खूब गुलाल उड़ाया। बाजे बरसाने में नगाड़ा…, कान्हा बरसाने में आ जइयों…, देखो मेरे श्याम बनकर मोर आए हैं… मयूर नृत्य पर हर हर कोई श्रीकृष्ण की छवि पर बलिहारी था। संचालन रमन जी व नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश बंसल कातिब, रामप्रकाश अग्रवाल, गिरिशचंद बंसल, मुरारीलाल गोयल, ताराचंद मित्तल, बीके अग्रवाल, संतोष कुमार गोयल, प्रकाश चंद ग्रवाल, मधुबाला अग्रवाल, ममता सिंघल, रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, व्यवस्था प्रदीप बंसल, चंद्रेश गर्ग, रवि अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सोरभ गोयल, रमन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।