आगरालीक्स…(25 July 2021 Agra News) आगरा में सावन माह के पहले दिन चटकीली धूप निकली है. ये महीना बारिश का होता है लेकिन क्या आगरा में बारिश होगी या उमसभरी गर्मी. गुड न्यूज है पढ़िए
रविवार को निकली चटकीली धूप
रविवार से सावन का महीना शुरू हो गया है. ये महीना बारिश का होता है. झमाझम बारिश के लिए इस महीने को जाना जाता है लेकिन आगरा में सावन महीने के पहले दिन चटकीली धूप निकली. धूप भी ऐसी कि एक पल भी बर्दाश्त न हो पाने वाली. लोग दिनभर उमसभसरी गर्मी से परेशान रहे. पंखे तो दूर की बात है कूलर की हवा भी पसीना रेाकने में नाकाम हो रही है. इसका असर आगरा के तापमान पर भी साफ देखा गया. आगरा का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया जो कि 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. गर्मी का आलम ये है कि दिन तो दिन रात में भी हवा न चलने के कारण चैन नहीं है. गर्मी से हर कोई परेशान है.
बारिश के चांस, जुलाई के अंत तक भारी बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान हर रोज बदलता रहता है. कल तक मौसम विभाग आगरा में आगामी सप्ताह तक केवल हल्की बारिश की ही संभावना जता रहा था लेकिन रविवार को जारी पूर्वानुमान में लोगों के लिए राहत की बात सामने आई है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार से शहर में अच्छी बारिश हो सकती है. खासकर जुलाई माह के अंतिम दो दिन 30 जुलाई और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
26-Jul | 28.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
27-Jul | 26.0 | 31.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
28-Jul | 24.0 | 30.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
29-Jul | 25.0 | 31.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
30-Jul | 26.0 | 32.0 | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
31-Jul | 26.0 | 33.0 | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
- 25 July 2021 Agra News
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- AGra weather forecast
- Agra weather update
- Agraites troubled by the heat on the first day of the month of Sawan
- but good news about rain..know here#agranews
- Current agra weather
- Current temperature in Agra
- Heat in Agra
- IMD Agra
- Rain in Agra
- Raining in Agra