Thursday , 4 June 2026
Home टूरिज़्म Agra News: An amount of Rs 11828.75 lakh has been approved for the tourist places, temples and monuments of Agra…#agranews
टूरिज़्म

Agra News: An amount of Rs 11828.75 lakh has been approved for the tourist places, temples and monuments of Agra…#agranews

381

आगरालीक्स…आगरा के इन मंदिरों को सुंदर बनाया जाएगा. टूरिज्म बढ़ाने के लिए आगरा के पर्यटन स्थलों, मंदिरों और स्मारकों के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि हुई स्वीकृत

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास की परियोजनायें तथा अवस्थापना संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगभग सभी जनपदों में पर्यटन विकास की योजनायें स्वीकृत की जा रही हैं। साथ ही उन परियोजनाओं के सापेक्ष धनराशि भी जारी की जा रही है। इसी क्रम में ताज नगरी आगरा के पर्यटन विकास के लिए 11828.75 लाख रूपये की 13 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद आगरा में तीन यूनेस्को साइट के अलावा विभिन्न पर्यटन स्थल, दर्शनीय स्थल, प्राचीन मंदिर है। इन स्थानों के दर्शनार्थ वर्षभर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। हर साल पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 को विदेशी पर्यटकों के मामलों में भी पहले स्थान पर स्थापित करना है।

जयवीर सिंह ने बताया कि खेड़ी में धाकम माता मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 88.30 लाख रूपये, आगरा में कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास कार्य हेतु 1526.24 लाख रूपये, पर्यटन कार्यालय के प्रस्ताव पर आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों पर साइनेज की स्थापना हेतु 205.62 लाख रूपये तथा विकासखंड बाह ग्राम पंचायत होलीपुरा स्थित साइनेज की स्थापना हेतु 12.48 लाख रूपये, इसी प्रकार दरियानाथ मंदिर परिसर का पर्यटन विकास के लिए 106.66 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन कार्यालय आगरा द्वारा बटेश्वर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मस्थली पर स्मारक निर्माण के लिए 2276.73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी तरह आईटीआई के निकट बलकेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 147.89 लाख रूपये, शहीद पार्क दशरथ कुंज मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 95.11 लाख रूपये, शिव मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72.60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। बटेश्वर का समेकित पर्यटन विकास हेतु 7150.84 लाख रूपये, जिलाधिकारी आगरा के प्रस्ताव पर बादशाही बाग में प्रवेश द्वार के सौन्दर्यीकरण हेतु 49.92 लाख रूपये तथा आगरा में कोषागार परिसर में कलेक्ट्रेट बार के समीप अति प्राचीन हनुमान मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 8.46 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 को जिम्मेदारी दी गयी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

These 10 destinations are the most popular among couples during summer vacations…#summervacation

आगरालीक्स…समर वेकेशन में कपल्स को सबसे अधिक पसंद आते हैं ये डेस्टिनेशन....

टूरिज़्म

Agra Live News: Bateshwar Dham in Agra will be transformed with a project worth Rs 71.50 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 71.50 करोड़ की परियोजना से बदलेगा बटेश्वर धाम. ‘ध्यान पथ’...

टूरिज़्म

These 5 places are sure to offer you snow during the summer heat of May and June…#agranews

आगरालीक्स…मई—जून की गर्मी में बर्फीले नजारे देखने हैं तो समर वेकेशन में...

टूरिज़्म

Summer Vacations… Destinations in Uttarakhand and Himachal Are Becoming the Top Choice for the People of Agra

आगरालीक्स…समर वैकेशन कहां मनाएं….आगरा के लोगों की पहली पसंद बन रहे उत्तराखंड...

error: Content is protected !!