आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में भी आग लगी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन में ही एक हजार से ज्यादा की तेजी आई है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर
वायदा बाजार में सोने के भाव सोमवार की दोपहर तक 53,558 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहे थे। सोने की कीमतों में एक दिन में ही करीब एक हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।
चांदी की कीमत भी उच्चतम स्तर पर
चांदी की कीमत भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। दोपहर तक चांदी 70,642 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। चांदी में 13 सौ रुपये से ज्यादा बढी हैं। दोनों मूल्यवान धातुएं कोरोना काल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
ज्वैलरी के 7 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5323 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5196 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4738 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4312 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3434 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।