Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra’s BJP leader and social worker Dharam Prakash Verma is no more…#agra
आगरा

Agra’s BJP leader and social worker Dharam Prakash Verma is no more…#agra

521

आगरालीक्स…आगरा के भाजपा नेता और समाजसेवी धर्म प्रकाश वर्मा नहीं रहे. व्यापार और राजनीति जगत में शोक, समाजसेवा, राजनीति और मानवीय संवेदना का एक प्रकाशस्तंभ बुझ गया

समाजसेवा, व्यापार नेतृत्व और राजनीति में अपने अपार योगदान के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धर्मप्रकाश वर्मा का 12 जुलाई, शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्री चुन्नीलाल वर्मा के सुपुत्र थे। उनके असामयिक निधन से न केवल आगरा, बल्कि समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। समाज, राजनीति और व्यापारिक जगत ने आज अपना एक सच्चा सपूत खो दिया।

श्री वर्मा ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। वे सन 1979 में आरएसएस से जुड़े और सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर सन 1980 में भाजपा से जुड़े । वे भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजयूमो के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। वह उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल एवं आगरा पेंट्स व्यापार मंडल में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे । उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली। वह मंडलीय चीफ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन, ब्ब्यौरौ चीफ सीक्रेट स्क्रीन इंडिया और सह संपादक करंट सीक्रेट्स मासिक पत्रिका के रहे । लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान एक संवेदनशील, सरल और सेवा भाव से ओतप्रोत समाजसेवी की रही, जो हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए आवाज उठाते रहे।

धर्मप्रकाश वर्मा का छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहना, उनके भीतर के सामाजिक चेतना के बीज को दर्शाता है। उन्होंने गरीब छात्रों की शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज में समरसता स्थापित करने के लिए सतत कार्य किया। उनके व्यवहार में सादगी, वाणी में मधुरता और कर्म में निष्कलंक सेवा थी। वे न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक प्रेरणा, एक दिशा और समाज के लिए समर्पण की मिसाल थे।

उनकी उठावनी सभा का आयोजन रविवार, 13 जुलाई को सायं 4 बजे से 5 बजे तक श्री हनुमान वाटिका, थाना बमरौली कटारा मे आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, सहयोगी और शुभचिंतको ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अनुपस्थिति समाज के उस स्तंभ की कमी है जो सदा दूसरों को सहारा देता रहा। उनके विचार, उनका सेवाभाव, और उनका सरल व्यक्तित्व हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित रहा — वे राजनीति में रहते हुए भी हमेशा मानवीय संवेदना के पक्षधर बने रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!