Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra’s Blogger Ritika Singh Murder Update : Three send to jail, Two absconding #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra’s Blogger Ritika Singh Murder Update : Three send to jail, Two absconding #agra

324

आगरालीक्स ….आगरा में ब्लॉगर रितिका सिंह की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने तमाम सुबूत जुटा लिए हैं, हत्या में शामिल दो की तलाश है, पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया है।
आगरा के ताजनगरी फेज टू स्थित ओम श्री प्लेटेनियम अपार्टमेंट में अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ रह रही ब्लॉगर रितिका सिंह की शुक्रवार सुबह चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी थी। अपार्टमेंट में सुबह पांच लोग आए थे, इसमें रितिका सिंह का पति टूंडला निवासी आकाश गौतम भी था, उसके दोस्त अनवर और चेतन के साथ ही काजल और कुसुमा भी थी। पुलिस ने आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अभी चेतन और अनवर पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं, इन दोनों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


सीसीटीवी फुटेज के साथ जुटाए सुबूत
मूल रूप से आगरा के मोती कटरा निवासी रितिका सिंह का परिवार 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने लगा था, ग्रेजुएशन करने के बाद रितिका सिंह और आकाश गौतम निवासी टूंडला से जान पहचान हुई और 2014 में शादी कर ली। दोनों के बीच विवाद हुआ और चार साल से दोनों अलग रह रहे थे, रितिका सिंह आगरा में अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। घटना वाले दिन अपार्टमेंट में पांच लोग आए थे, कुछ देर बाद ही तेज आवाज हुई और रितिका सिंह नीचे फर्श पर गिरी हुई थी, उसके हाथ बंधे थे और विपुल अग्रवाल को बाथरूम में हाथ बांधकर बंद कर दिया था। अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूर और लोगों ने आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को पकड़ लिया था, उसके दो साथी अनवर और चेतन फरार हैं, इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!