आगरालीक्स ..आगरा के चर्चित बुलियन कारोबारी सुशील चैहान की 30 किलोग्राम चांदी की सिल्ली वर्दीधारियों ने पार कर दी,
आगरा के ज्वैलर सुशील चैहान का बुलियन का काम है, बुधवार को सुशील चैहान का ड्राइवर कार लेकर दिल्ली गया, वह कार से दिल्ली से चांदी की सिल्ली लेकर आगरा आ रहा था। कार नोएडा के सेक्टर 39 में पहुंची, बाइक सवार दो युवक आए गए, उन्होंने पुलिस की कैप लगाई थी और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए कार में बैठ गए। आरोप है कि वे दोनों उसे नोएडा में घुमाते रहे, इसके बाद 30 किलोग्राम की सिल्ली लेकर चले गए। ड्राइवर कार लेकर आगरा आ गया, गुरुवार को दोबारा नोएडा गया और थाने में तहरीर दी, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।