आगरालीक्स ..आगरा में 45 दिन यमुना किनारा रोड वाहनों के लिए बंद रहेगा, पाइप लाइन बिछाने के लिए यमुना किनारा रोड की एक लाइन बंद की जा रही है। इसी सप्ताह से रोड बंद करने के बाद खुदाई शुरू कर दी जाएगी।
आगरा में स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड द्वारा 1200 एमएम की पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, पाइप लाइन बिछाने का काम अलग अलग चरणों में चल रहा है। जीवनी मंडी वाटर वक्र्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक छह किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए तीसरे चरण में यमुना किनारा और पुरानी मंडी चैराहे से पंपिंग स्टेशन तक पाइप लाइन बिछाई जानी है, पाइप लाइन बिछाने के लिए एक लाइन बंद की जाएगी।
45 दिन तक बंद रहेगी एक लाइन, लगेगा जाम
पाइप लाइन बिछाने के लिए जीवनीमंडी चैराहे से शाहजहां पार्क,आगरा फोर्ट तक एक लेन को 45 दिन के लिए बंद किया जाएगा। यमुना किनारा रोड पर वाहनों कालोड अधिक है, एक लेन बंद होने से वाहनों की संख्या बढ जाएगी और जाम लगा रहेगा, इसके लिए प्लानिंग चल रही है।
अभी तक हुआ पाइप लाइन बिछाने का काम
जीवनी मंडी से ताजगंज पंपिंग स्टेशन से पानी की 1200 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, इससे ताजगंज के नौ वार्ड और एकगांव को 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो सकेगी
पहला चरण
वाटर वक्र्स के गेट से जीवनी मंडी चैराहे तक काम पूरा हो चुका है
दूसरा चरण
शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी चैराहे तक, काम लगभग पूरा हो चुका है
तीसरा चरण
पुरानी मंडी चैराहे से पंपिंग स्टेशन तक काम होना है