आगरालीक्स… आगरा के कारोबारी की पत्नी काशी में आरती के दौरान अस्सी घाट पर नाव से गंगा में गिरी, आरती का वीडियो बनाते समय दूसरी नाव ने मारी टक्कर। ( Agra’s Businessman 56 year old wife falls in Ganga from boat in Assi Ghat Varanasi)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कमला नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी पत्नी 56 साल की अर्चना गुप्ता, यूके में रहने वाले दोस्त सहित परिवार के साथ काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार शाम को नवो घट से नाव की बुकिंग की, शाम को नाव से अस्सी घाट पहुंचे, उस समय आरती हो रही थी। नाव आरती के सामने अस्सी घाट पर गंगा में दूसरी तरफ थी।
नाव की टक्कर से बिगड़ा संतुलन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना गुप्ता मोबाइल से खड़े होकर आरती की वीडियो बना रहीं थी, इसी दौरान एक नाव ने उनकी नाव में टक्कर मार दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया। वे गंगा में गिर गईं, नाविक ने नाव किनारे पर लगाई और उन्हें छोड़कर भाग गया।
रोते बिखलते मदद की गुहार लगाते रहे परिजन
अर्चना गुप्ता के गंगा में गिरने पर परिजन रोते बिलखते मदद की गुहार लगाते रहे, एक चाय बाले ने उन्हें पुलिस चौकी पर ले गया। इसके बाद एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में लगाई गई हैं, बहाव तेज होने के कारण टीमों को रात तक सफलता नहीं मिल सकी।
सोमवार को करने थे दर्शन
कृष्ण कुमार गुप्ता पत्नी अर्चना सहित अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे, सावन के पहले सोमवार पर उन्होंने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने का प्लान बनाया था लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।