आगरालीक्स… आगरा की पूनम यादव और दीप्ती शर्मा की जोडी ने छह विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 विजयी बढ़त बना ली है। आगरा की लेग स्पिनर पूनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गयकवाड़ (14 रन पर दो विकट) और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (34 रन पर दो विकेट)
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के ताबड़तोड़ 135 रन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से हरा दिया। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की श्रृंखला में इस जीत से भारत ने 2-0 विजयी बढ़त बना ली।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मंधाना के 129 गेंद में 135 रन के दम पर निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 302 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह दूसरा शतक है जिसे पूरा करने के दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने श्रृंखला के पहले मैच में भी 98 गेंद में 84 रन बनाये थे।
हरमनप्रीत कौर (नाबाद 55) और वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 51) ने भी भारतीय पारी में अच्छा योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज पूनम राउत (20) और कप्तान मिताली राज (20) रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीकी की गेंदबाजी बेहद ही औसत दिखी और 30 रन पर एक विकेट लेने वाली सुने ल्यूस उनकी सबसे सफल गेंदबाज रही।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का समाना करने में पूरी तरह विफल रही और उनकी पारी 30.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गयी।
लेग स्पिनर पूनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गयकवाड़ (14 रन पर दो विकट) और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (34 रन पर दो विकेट) ने भी बल्लेबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये।