आगरालीक्स.. आगरा के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने निरीक्षण के बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया। सहायक और अवर अभियंता को नोटिस दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमएंडटी वर्कशॉप का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मेंटेनेस की लॉक बुक दिखाने के लिए कहा, लॉक बुक में पिछले कई दिनों से वर्कशॉप पर की गई मरम्मत की एंट्री नहीं थी, ऐसे में वर्कशॉप में तैनात फिटर को निलंबित को निलंबित कर दिया। सहायक अभियंता और अवर अभियंता को नोटिस दिया है।
सीवर का मैनहोल मिला खुला और गंदगी
नगर आयुक्त ने यमुना किनारा रोड और रघुनाथ टॉकीज के पास निरीक्षण किया, यहां सीवर का मैनहोल खुला मिला, रघुनाथ टॉकीज के पास गंदगी मिली। सेनेटरी इंस्पेक्टर को व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी है।