
रविवार फिल्म के निर्माता प्रशान्त पाराशर ने पाठक हॉस्पीटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन व विदिता वेग मुख्य किरदार हैं। इसके अलावा फिल्म तनु वैड्स मनु से सुर्खियों में आए दीपक डोगलिया, सनी लियोन, ब्रज पाराशर व टुमुल आदि भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एरीमैन रामसे के निर्देशन में बन रही है। इसमें दर्शकों को एक्शन थ्रिलर, सस्पेंस व कॉमेडी का कॉकटेल भी मिलेगा।, जो दर्शकों को काफी रोमांचित करेगा।
फिल्म की शूटिंग आगरा शहर में ताजमहल, मेहताब बाग, स्ट्रैची ब्रिज, लाल किला, सदर बाजार आदि में की गई है। फिल्म के कुछ दृष्य पाठक हॉस्पीटल में भी शूट किए गए हैं। प्रेस वार्ता में प्रोडक्शन हाउस से निशा शर्मा, नीरज शर्मा, जितेन्द्र वर्मा व पाठक हॉस्पीटल से कुलदीप पाठक, प्रीति पाठक, आदि मौजूद रहे।
सीआईडी में नजर आए थे डॉ सुरेंद्र पाठक
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सुरेंद्र पाठक सीआईडी में भी नजर आए थे। पिछले दिनों पाठक हॉस्पिटल में सीआईडी की शूटिंग हुई थी, इसमें भी उन्होंने रोल किया था। लेप्रोस्कोपिक आॅपरेशन में महारत हासिल करने के साथ ही डॉ सुरेंद्र पाठक अभिनय के क्षेत्र में भी आगे बढ रहे हैं। उनका अभिनय पसंद किया जा रहा है। कई और शूटिंग में भी वे रोल निभा सकते हैं।
Leave a comment