Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra’s jewelers protest against hallmark HUID, know what is this unique code of hallmarking#agranews
आगराबिगलीक्सबिजनेस

Agra’s jewelers protest against hallmark HUID, know what is this unique code of hallmarking#agranews

188

आगरालीक्स…(23 August 2021 Agra News) आगरा के सराफा व्यावसायियों को हॉलमार्क HUID से आ रही परेशानियां. वित्त मंत्री से मिलेंगे. जानिए क्या है हॉलमार्किंग का ये यूनिक कोड, जिसका हो रहा विरोध

वित्त मंत्री से करेंगे मुलाकात
आज सराफा व्यवसायियों ने प्रदेश बंद के समर्थन में आगरा का पूरा सराफा कारोबार दुकानों को बंद रखा गया. इससे पहले आगरा व्यापार मंडल और सराफा ऐसोसिएशन के अध्यक्ष ने 5 अगस्त को हॉलमार्किंग की आने वाली समस्याओं के संबंध में वित् राज्य मंत्री पंकज चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की थी. केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह वित् मंत्री निर्मला सीता रमण से भी बात करेंगे. अगर जल्द ही इस विषय पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो आगरा व्यापार मंडल सराफा ऐसोसिएशन के साथ वित मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे और HIUD से होने वाली परेशानियों से अवगत करायेंगे.

सरकार ने की अनिवार्य
बता दें कि देश में सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग HUID 15 जून से अनिवार्य की गई थी और सरकार ने स्टॉक के सभी पुराने गहनों पर हॉलमार्किंग के लिए ज्वेलर्स को 31 अगस्त तक मोहलत दी थी. आगरा के सराफा व्यापारियों ने कई बार इसको लेकर अपना खुलकर विरोध भी जताया है. सराफा कारोबार की आज की बंदी भी इसी मुद्दे पर हुई. हालांकि सरकार गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) को बेहद सफल बता रही है. सरकार का कहना है कि अगर कोई आपत्ति है तो उस पर हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं.

क्या है HIUD
HUID मतलब हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन. ये एक 6 अंक का कोड है, जो हर ज्वेलरी पर लगता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे उस गहने की एक अलग पहचान बनती है. सोने की शुद्धता की गारंटी देने वाली हॉलमार्किंग में कैरेट के साथ ये कोड डाला जाता है. HUID से कहीं भी तुरंत पता चलता है कि उसका निर्माता कौन है, उसका वजन क्या है, जेवर क्या है? किसको बेची गई और किस हॉलमार्किंग सेंटर में उसे यह कोड दिया गया. हालांकि ज्वेलर्स का कहना है कि हर ज्वेलरी की जानकारी BIS के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. ज्वेलर्स का कहना है कि इससे ज्वेलर्स की तो ट्रैकिंग होगी ही साथ ही कस्टमर की भी ट्रैकिंग होगी जिससे ग्राहक की निजता खतरे में पड़ सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

error: Content is protected !!