आगरालीक्स…आगरा में लूट के बाद ज्वैलर्स की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च. बहू और पोती ने हाथ जोड़कर कहा—कातिलों को जल्द पकड़े पुलिस…
आगरा के कारगिल के पास बालाजी ज्वैलर्स में लूट और इसके बाद ज्वैलर योगेश चौधरी की हत्या के विरोध में शनिवार शाम को न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया. इस कैंडल मार्च में परिवार के लोगों के अलाववा काफी संख्या में वयापारी भी शामिल रहे. परिवार की महिलाएं भी इसमें शामिल रहीं. योगेश की बहू और पोती ने हाथ जोड़कर कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि कातिलों को फांसी की सजा हो. इस कैंडल मार्च में आसपास के दुकानदार भी शामिल रहे. इसके साथ ही पुलिस फोर्स भी साथ चल रही थी. पुलिस अधिकारी भी यहां पहुंचे.सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती तो हम लोग आगरा की सड़कों पर उतरेंगे.