आगरालीक्स… आगरा के सर्राफा कारोबारियों का एक करोड लेकर कैरियर गायब हो गया है, इससे कारोबारियों के होश उडे हुए हैं, उन्हें कैरियर का मोबाइल स्विच आॅफ है, लेन देन हवाला से चल रहा था और लिखत में नहीं है, इसलिए सर्रापफा कारोबारी पुलिस के पास जाने से बच रहे हैं। वे अपने स्तर से ही कैरियर से रकम वापस लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
आगरा के कई सर्राफा कारोबारियों का कोलकाता से ज्वैलरी आती जाती है। मीडिया ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पिछले दिनों आगरा के सर्राफा कारोबारियों ने कोलकाता के कारोबारियों के लिए एक करोड रुपये कैरियर को दिए थे। वहां के कारोबारियों का दो दिन पहले फोन आया तो आगरा के सर्राफा कारोबारियों के होश उड गए, उन्होंने बताया कि उन्हें एक करोड का भुगतान नहीं हुआ है। कारोबारियों ने कैरियर को फोन किया तो वह स्विच आॅफ है, इससे आगरा के सर्राफा कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
Leave a comment