Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स BJP & Hindu outfit ban protest for 5 year in Braj region after clash with cops in Agra
बिगलीक्स

BJP & Hindu outfit ban protest for 5 year in Braj region after clash with cops in Agra

136

आगरालीक्स… आगरा में हुए बवाल के बाद बडा फैसला, भाजपा, संघ, विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता 5 साल तक सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। सूबे में भाजपा की सरकार होने के बाद इस तरह के प्रदर्शन से गलत छवि सामने आ रही है। इसे लेकर हाईकमान भी स्थानीय नेताओं से नाराजा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में शनिवार को फतेहपुर सीकरी और उसके बाद सदर थाने में जमकर बवाल हुआ,हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दरोगा की बाइक फूक दी, पिस्टल छीन ली और मारपीट की। हवालात को तोडकर आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, पुलिस अधिकारियों के साथ भी अभद्रता हुई। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को जेल भेज दिया है, 50 नामजद सहित 200 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बैठक में लिया गया फैसला
मीडिया में यह मामला आने के बाद प्र​तिक्रियाएं आने लगी हैं, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हरकत को सपा के गुंडाराज जैसा बताया जा रहा है, सपा, बसपा भाजपा सरकार में हो रहे बवाल पर खुलकर बोल रहीं हैं। इसे देखते हुए आगरा में हुए बवाल पर भाजपा, संघ, विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों की रविवार शाम को बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया है कि सूबे में पांच साल तक भाजपा की सरकार है, इसे देखते हुए कोई समस्या है तो उसका निस्तारण पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर निकलवाया जा सकता है, इस तरह के प्रदर्शन की जरूरत नहीं है। इसलिए ब्रज के आगरा सहित 18 जिलों में अगले पांच साल तक सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं किए जाएंगे।
असमाजिक तत्व कर रहे बवाल
मीडिया में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा ​है कि सूबे में हमारी विचारधारा की सरकार है, इसलिए कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, प्रशा​सनिक अधिकारियों से समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस तरह के प्रदर्शन में असमाजिक तत्व बवाल करा देते हैं और छवि खराब कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!