आगरालीक्स…आगरा की ब्रांड अब दूसरे शहरों में भी पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में मामा फ्रैंकी ने दूसरे शहर में भी किया काम शुरू.

भरतपुर में खोली ब्रांच
आगरा के कई ब्रांड अब दूसरे शहरों में अपनी ब्रांचेज खोल रहे हैं और आगरा के स्वाद को अनेक स्थानों पर फैला रहे हैं. इसी कड़ी में आगरा के मामा फ्रैंकी ने भी अपने को विस्तार दिया है. आगरा में काफी पॉपुरेलिटी के बाद मामा फ्रैंकी ने भरतपुर में भी अपनी ब्रांच ओपन की है. गौरतलब है कि आगरा के सदर में स्थित मामा फ्रैंकी अपने स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां पर वेज और नोनवेज के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है.