Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Agra’s MP bungalows controversy: Minister Dr ramshankar Katheria vs MP Babulal
agraleaks

Agra’s MP bungalows controversy: Minister Dr ramshankar Katheria vs MP Babulal

north avenue
आगरालीक्स………. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एक बैग लेकर आए थे और जब 2007 में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ तो राष्ट्रपति आवास से एक बैग लेकर ही बाहर निकले थे। अब सांसदों को देख लीजिए, जिन्हें हम चुनकर भेजते हैं। वे आवास के लिए लड रहे हैं। आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया नार्थ एवेन्यू के बंगला नंबर 155-157 में रह रहे हैं, यह बंगला लोकसभा सचिवालय ने फतेहरपुर सीकरी, आगरा से भाजपा के सांसद बाबूलाल के नाम से अलॉट है। क्योंकि सांसद बाबूलाल ने सांसद चुने जाने के बाद उन्हें अलॉट की गई साउथ एवेन्यू में कोठी नंबर 148-150 पसंद नहीं आई थी ​और लेने से इन्कार कर दिया। अब सांसद बाबूलाल संसद सत्र शुरू होने पर दिल्ली गए हुए है और उनके ठहरने का इंतजाम फाइव स्टार होटल में किया गया है।
IMG_20150720_154421केंद्रीय मंत्री के घर में कांग्रेस की पूर्व मंत्री, 
उधर, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ राम शंकर कठेरिया को 7, मोती लाल नेहरू मार्ग, दिल्ली में बंगला दिया गया। इस बंगले पर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा रह रही हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के खंदारी परिसर में आवास और कार्यालय बना लिया है। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई इसका विरोध कर रहा है और केंद्रीय मंत्री से आवास खाली कराने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
एक पार्टी, लेकिन एक दूसरे के विरोधी
सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के दोनों सांसद में ठनी हुई है, लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद से ही इन दोनों के बीच शीतयुदृध् छिडा हुआ है। जबकि दोनों के चुनाव जीतने में पीएम मोदी लहर का योगदान रहा है। इन दोनों नेताओं के बीच वर्चस्व की लडाई छिडी हुई है। एक दूसरे के खिलाफ बयान भी दे चुके हैंं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!