आगरालीक्स ..आगरा के जूता कारोबारी की भीषण हादसे में मौत, कार की ट्रैक्टर ट्रॉली में भिडंत, हादसे में 32 वर्षीय जूता कारोबारी की मौत हो गई।
आगरा के पुष्पांजलि विहार, हरीपर्वत निवासी सौरभ मल्होत्रा मुरादाबाद अपनी कार से जा रहे थे, संभल में उनकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिडी, भीषण हादसे में सौरभ मल्होत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला, उनकी कार से 1 50 लाख रुपये कैश, मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं।
परिवार में कोहराम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जूता कारोबारी 32 साल के सौरभ मल्होत्रा अपनी रिश्तेदारी में मुरादाबाद जा रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सोनल मल्होत्रा, भाई वरुण और मां निर्मल मल्होत्रा हैं।