आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले और बाॅलीवुड में वाॅइस किंग के नाम से मशहूर सुरेंद्र भाटिया का निधन. डबिंग के क्षेत्र में मिल चुका है दादा साहब फालके एकेडमी पुरुस्कार
आगरा के रहने वाले और बाॅलीवुड में वाॅइस किंग के नाम से मशहूर डबिंग डायरेक्टर सुरेंद्र भाटिया का गुरुवार को निधन हो गया. सुरेंद्र भाटिया मूल रूप से आगरा के ही रहने वाले थे. आगरा काॅलेज में इन्होंने पढ़ाई की थी. इस दौरान वह नाटक भी किया करते थे. सुरेंद्र गाने बहुत ही अच्छे तरीके से गाया करते थे. आगरा से मुंबई आकर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई. डबिंग के क्षेत्र में इनको दादा साहब फाालके एकेडमी पुरस्कर भी मिल चुका है. सुरेंद्र भाटिया के निधन पर मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी ने भी शोक प्रकट किया है. आगरा में इनसे जुड़े लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र जी से बात हुई थी तब उन्होंने अपना शेष जीवन आगरा में ही बिताने का निर्णय करने को कहा था. लेकिन इससे पहले ही इनका निधन हो गया. इन्होंने कोरोना वैक्सीन भी लगाई थी लेकिन इन्हें कोई बीमारी नहीं थी.