आगरालीक्स…(21 July 2021 Agra News) आगरा का तापमान फिर बढ़ा है लेकिन मौसम सुहाना है. बादल छा रहे हैं लेकिन जानिए बारिश के क्या हैं चांसेज
दो दिन और भारी बारिश का पूर्वानुमान
आगरा में मौसम सुहाना है. रविवार को झमाझम बारिश, सोमवार को रिमझिम बरसात और फिर मंगलवार को शाम को हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. शहर में अभी भी बादलों का डेरा लगा हुआ है. हालांकि बुधवार को पूरे दिन बादल छाये रहे लेकिन बारिश नहीं हुई. लेकिन ऐसा नहीं है कि बारिश नहीं होगी. आगरा में अभी भी दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
आगरा का तापमान बढ़ा
आगरा का तापमान बुधवार को एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दिया. बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा. बुधवार को बारिश न होने के कारण लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी उमस के कारण झेलनी पड़ी.
आगे ऐसा रहेगा मौसम
22-Jul | 25.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
23-Jul | 25.0 | 33.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
24-Jul | 27.0 | 35.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
25-Jul | 28.0 | 37.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
26-Jul | 29.0 | 33.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
27-Jul | 26.0 | 32.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |