आगरालीक्स….(7 June 2021 Agra) आगरा में चुभती—जलती गर्मी पड़ रही है. लोग कह रहे हैं—कब आएगा ठंडा—ठंडा, कूल—कूल मौसम…जानिए आने वाले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम
आगरा में इस समय चुभती—जलती गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही तेज धूप की किरणें निकलना शुरू हो जाती है. दोपहर के समय तो घर और आफिस से निकलना तक मुश्किल हो रहा है. लोग गर्मी से बचाव के साथ ही घर व आफिस से बाहर निकल रहे हैं. सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज होने लगती है कि एक पल भी धूप में खड़ा होना बर्दाश्त नहीं होता. लोग दोपहर के समय अपने घर में ही कैद हो रहे हैं. आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 तक पहुंच गया. रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण ही गर्मी अधिक पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक आगरा में तेज धूप पड़ेगी. तापमान में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी. गर्म हवाएं चलती रहेंगी.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
08-Jun | 29.0 | 43.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
09-Jun | 28.0 | 43.0 | ![]() | Strong surface winds during day time |
10-Jun | 28.0 | 42.0 | ![]() | Strong surface winds during day time |
11-Jun | 27.0 | 41.0 | ![]() | Strong surface winds during day time |
12-Jun | 26.0 | 40.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
13-Jun | 25.0 | 40.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |