नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर। सुबह एक्यूआई 500 से ऊपर रिकॉर्ड। कृत्रिम बारिश कराने के लिए पत्र लिखा। जानें क्या हैं हालात।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने की केंद्र सरकार से मांग
दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर चल रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में है और इससे निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की जरूरत है।
कृत्रिम बारिश के लिए पीएम से हस्तक्षेप का अनुरोध
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि उत्तर भारत स्मॉग की परतों से लिपटा हुआ है। यह मेडिकल इमरजेंसी है। उन्होंने कृत्रिम बारिश के लिए पीएम मोदी से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
डीयू और जेएनयू की क्लासें वर्चुअल मोड पर
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद 11वीं और 12वीं की क्लासें ऑनलाइन कर दी गई हैं, जबकि डीयू और जेएनयू की क्लासें चार दिन तक वर्चुअल मोड पर रहेंगी। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं।