आगरालीक्स… आगरा में आप अपने घर ईको फ्रेंडली यानि ट्री गणेशा को विराजमान करें, इन्हें आप अपने घर के गार्डन या क्यारियों में ही विसर्जित कर सकते हैं। जो आर्शिवाद स्वरूप आपके घर में फूल महकाएंगे। मौसमी सब्सियों से आपके घर को हरा-भार कर देंगे। साथ ही विसर्जन के दौरान शहर भर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
यह आगरा क्रिएटिव क्लब के प्रयास का नतीजा है। देहली गेट स्थित होटल गोवर्धन में आगरा क्रिएटिव क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए क्लब की ज्योति खंडेलवाल, ममता सिंह, चारू पांडे, डॉ. सपना दास ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से गणपति जी को घर-घर विराजमान किया जाने लगा। पीओपी ओर रासायनिक रंगों से बने गणपति को यमुना में विसर्जित करने से पहले से दम तोड़ रही यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। रिवर कनेक्ट अभियान से जुड़े होने के कारण समस्या से निजात पाने के प्रयास में ट्रीगणेशा को तैयार किया। जिन्हें मिट्टी और गेरू व चूने सहित सिर्फ प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता है। इन्हें बनाते समय मिट्टी में सीजनल फलों व सब्जियों के बीज डाल दिए जाते हैं। इन्हें ट्रीगणेसा का नाम दिया गया है। जिनके विसर्जन से घर की क्यारी व गार्डन में विसर्जन करने से हरियाली बढ़ती है और यमुना भी प्रदूषित होने से बच सकती है। 6 इंच से लेकर पांच फीट तक के गणेश जी तैयार किए गए हैं। रिवर कनेक्ट अभियान के बृज खंडेलवाल ने बताया कि यमुना में प्रदूषण स्तर कम करने के साथ गणेश विसर्जन से लगने वाले जाम से भी शहर को ट्री गणेशा निजात दिलाएंगे। इस अवसर पर पिछले वर्ष ट्री गणेशा की सवार्धिक मूर्ति लेने वाली पूनम गोसाई का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगिता शर्मा, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र नरवाल, विशाल झा, दीपक राजपूत, अमित कोहली, विपुल खंडेलवाल, रुचि द्विवेदी, रंजन शर्मा।