आगरालीक्स…(17 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव ने एक हाथ में चावल और एक हाथ में गेहूं लेकर लिया संक्लप. कहा—किसानों को गाड़ी से कुचने वालों को करेंगे सत्ता से बेदखल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज किसानों की मौजूदगी में सपा कर्यालय में संकल्प लिया. उन्होंने एक हाथ में चावल और एक हाथ में गेहूं लेकर संकल्प लिया कि किसानों पर अत्याचार करने वाले और किसानों को गाड़ी से कुचलने वालों को सत्ता से इस बाहर बाहर करेंगे. अखिलेश यादव ने वादा भी किया कि सपा सरकार आई तो सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा.
ये लिया संकल्प
गन्ना किसानों को 15 दिन में किया जाएगा भुगतान
जरूरत पड़ी तो इसके लिए फार्मर्स रिवॉल्विंग फंड भी बनाएंगे
300 यूनिट बिजली फ्री होगी और मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी
किसानों पर लगे सभी मुकदमों को वापस लिया जाएगा
जिन किसानों ने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई उनके परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दियाजाएगा.
किसानों की खुशहाली के लिए काम किया जाएगा

वादे भूली भाजपा
अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर वादा भूलने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपाको बताना चाहिए कि किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई. भाजपा ने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए. समय पर खाद नहीं मिल रही है और किसान परेशान है.