आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में मां और बेटी की हत्या के आरोपी भतीजे गौरव गुलाटी को दोषी मानते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दिनदहाड़े घर में की थी हत्या।

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की खंदारी कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीन गुलाटी की पत्नी रमा गुलाटी और बेटी दीक्षा गुलाटी 23 जून 2015 को घर में थी, दिनदहाड़े उनकी हत्या कर लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात दिन बाद 30 जून को हत्या और लूट के आरोप में प्रवीन गुलाटी के भतीजे गौरव गुलाटी निवासी प्रतापपुरा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
16 गवाहों की हुई गवाही, दोषी करार
इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद कोर्ट में गौरव गुलाटी निवासी प्रतापपुरा के खिलाफ लूट, हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 16 गवाहों की गवाही कराई।
आजीवन कारावास की सजा
इस मामले में सोमवार को एडीजे मोहम्मद राशिद ने गौरव गुलाटी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वारदात को छह साल हो चुके हैं।