नईदिल्लीलीक्स… ( 3 april ) । आईपीएल-14 के आयोजन पर दिन प्रतिदिन संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद अब दिल्ली कैपीटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
दिल्ली को दोहरा झटका
दिल्ली कैपीटल्स के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयर अय्यर पहले ही कंधे में चोट लगने के कारण पहले ही पूरे सीजन से बाहर हैं। दिल्ली कैपीटल्स फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने बताया कि अक्षर कोरोना की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। अब उन्हें इससे जुड़े प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
दस को पहला मैच दस को चेन्नई से है
दिल्ली कैपीटल्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किग्स के साथ खेलना है। उल्लेखनीय है कि अक्षर अब तक 97 मैचों में 80 विकेट चटका चुके हैं और 913 रन भी बनाए हैं। अभी हाल ही में इंग्लैंज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अक्षर ने शानदार प्रदर्शन किया था।