नईदिल्लीलीक्स… ( 3 april ) । बांग्लादेश में कोरोना की स्थिति बेकाबू होने के बाद सोमवार (पांच अप्रैल) से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा हुई है।
आपात सेवाएं जारी रहेंगी
आपात सेवाओँ को छोड़कर देश में सबकुछ बंद रहेगा। यह लॉकडाउन सात दिन के लिए होगा। शेख हसीना सरकार ने यह कदम बेकाबू कोरोना को नियंत्रित करने के लिए उठाया है। बांग्लादेश में बीते 24 घंटे में 6,830 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास
बांग्लादेश सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दूसरी बार पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है। इससे पूर्व 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की इजाजत दी गई थी।