Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Alert after Agra Cantt Railway Station office receives bomb threat letter
बिगलीक्स

Alert after Agra Cantt Railway Station office receives bomb threat letter

111

आगरालीक्स …आगरा में बम धमाके की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट कर दिया गया है। सदर और जनकपुरी में धमाके करने की धमकी दी गई। आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में लिफाफे में भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से सदर और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं।

उडी में हुई आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आगरा सहित देश भर में अलर्ट किया गया है। ऐसे में गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में आगरा के सदर बाजार और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इस पत्र को पढने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पत्र के बारे में बता दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सतर्कता बढा दी गई है।

आठ फरवरी को शहर के कान्वेंट स्कूलों में बम धमाके की मिली थी धमकी
आगरा के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल के डॉट नंबर पर फोन आया कि स्कूल में बम रखा हुआ है, कुछ मिनट के बाद दोबारा फोन आया, पुलिस और बीटीएस टीम ने आधा दर्जन स्कूलों में चेकिंग की, लेकिन बम की अफवाह निकली। पफोन करने वाले युवक से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

alert 3
सोमवार सुबह 11 20 बजे क्वीन विक्टोरिया गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल बी एडवर्ड के कार्यालय के डॉट नंबर पर पफोन आया, उसने बताया कि क्यूवी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बम रखा हुआ है। प्रिंसिपल कुछ समझ पाती, इसके फोन दोबार बज गया। उन्होंने क्यूवी की प्रिंसिपल रेड डेनियल को फोन के बारे में जानकारी दी, इस पर पुलिस को सूचना दी गई और छात्राओें को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया। इसी बीच देवरी रोड पर एक और स्कूल में बम होने की सूचना पहुंची। यहां भी पुलिस पहुंच गई। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, इंग्लिश मीडियम, जूनियर और नर्सिंग विंग में पुलिस अधिकारियों और बीटीएस की टीम ने कई घंटे जांच की। सुरक्षाकर्मियों को देखकर छात्र छात्राएं सहम गए। जांच में कहीं भी बम नहीं मिला है। जिस नंबर से फोन आया था पुलिस उसे खंगालने में जुटी हुई है।

स्कूल में बम होने की सूचना पर तुरंत ही पुलिस हरकत में आई और डॉग स्क्वॉयड टीम ने वहां पहुंचकर जगह-जगह तलाशी शुरू की। बताया जाता है कि इस दौरान शहर के चार और कॉन्वेंट स्कूलों में भी बम होने का फोन आया। जब इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उसमें हड़कम्प मच गया। हर स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कहीं भी कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नजर नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने स्कूलों में बम होने की खबर देने वाले फोन नंबर की जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह फोन कहां से आया और किसने किया।

 

(फाइल फोटो)

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!