आगरालीक्स …2017 में इंग्लैंड में होने जा रहे महिला वल्र्ड कप के लिए आगरा की हेमलता काला को भारतीय महिला क्रिकेट चयन समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। यह सबसे बडा पद है। वह इस पद पर पहुंचने वाली यूपी की पहली खिलाडी हैं, पिछले साल बीसीसीआई ने उन्हें चयनकर्ता बनाया था।
आगरा की रहने वाली 41 वर्षीय हेमलता काला ने बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से स्नातक किया है। हेमलता के नौ भाई बहन में आठवें नंबर की हैं, उनके पिता स्वर्गीय एमएल काला और मां बिंदेश्वरी देवी हैं। वे 1988 से 1995 तक यूपी क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं, इसके बाद 1996 से 2010 तक रेलवे टीम में शामिल रहीं। वहीं, 26 जून 1999 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला, 10 साल तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम में आॅलराउंडर की तरह से शामिल रहीं। 2014 15 में भारतीय क्रिकेट टीम की कोच रही।
हेमलता काला का रिकॉर्ड
दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम फास्ट बाॅलर 41 वर्षीय हेमलता काला ने वर्ष 15 जुलाई 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 110 रना रहा और उन्होने सात टेस्ट मैच में 503 रन बनाए। हेमलता काला ने अंतिम टेस्ट मैच 29 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, 78 वनडे मैच में 1023 रन बनाए।
एक दिवसीय मैच 78 मैच रन बनाए 1023 विकेट 8
टेस्ट मैच 7 रन बनाए 503 विकेट 5
Leave a comment