आगरालीक्स .,(Agra News 15th July),, आगरा में कोरोना की तीसरी लहर के लिए अलर्ट किया गया है, डेल्टा वैरिएंट से दूसरी लहर में कहर बरपा, तीसरी लहर में लापरवाही पड सकती है भारी।
आगरा सहित देश भर में कोरोना की तीसरी लहर के लिए आगाह किया गया है, बाजार खुल चुके हैं। ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे हैं, इससे कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बढता जा रहा है।
डेल्टा से कोरोना की दूसरी लहर में फैला संक्रमण
एसएन मेडिकल कॉलेज से दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित हुए 40 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। इसमें से 16 में डेल्टा वैरिएंट मिला और इसमें भी 10 मरीज आगरा के रहने वाले थे, तीन की मौत हो गई।
36 हैं सक्रिय केस
कोरोना के नए केस कम हो गए हैं लेकिन अभी भी आगरा में 36 कोरोना मरीज हैं, जो होम आइसोलेशन और घर पर इलाज करा रहे हैं। एसएन मेडिकल कालेज में एक मरीज का इलाज चल रहा है।