आगरालीक्स .(Agra News 15th July) आगरा के बाजार कोरोना की दूसरी लहर से बाहर निकलने लगे हैं, बाजार में उछाल है और शापिंग करने वाले बढ रहे हैं। लेकिन वीकएंड बंदी से समस्या हो रही है।
आगरा लगभग अनलॉक हो चुका है। इसके साथ ही बाजारों में भी खरीदार पहुंचने लगे हैं। लोग शॉपिंग कर रहे हैं, कपडों से लेकर ज्वैलरी शोरूम पर ग्राहकों की संख्या बढ रही है, यह आगरा की अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है।
दो दिन की वीकएंड बंदी से आ रही समस्या
सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं। वीकएंड पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के लिए निर्देश दिए हैं। जबकि वीकएंड पर ही लोगों की छुटटी रहती है, इससे वे अपने परिवार के साथ शॉपिंग नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों की मांग है कि पूर्व की तरह ही साप्ताहिक बंदी होनी चाहिए, हर रोज एक बाजार बंद रहे। वीकएंड बंदी समाप्त की जाए।
कोचिंग और स्कूल हैं बंद
आगरा में मॉल से लेकर सिनेमाघर खुल चुके हैं, बाजार खुले हुए हैं लेकिन अभी कोचिंग और स्कूल बंद हैं। कोचिंग खोलने की भी मांग की जा रही है।