लखनऊलीक्स… कोरोना को लेकर यूपी सरकार अलर्ट। सीएम योगी ने कहा- बस, रेलवे स्टैंड, अस्पतालों में मास्क को जागरूक करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम एक्टिव करें।
उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ की चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन को बनी उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में कोविड के मामलो में बढ़ोत्तर देखी जा रही है।
यूपी में स्थिति सामान्य, कोई नया मरीज नहीं
यूपी में स्थिति अभी सामान्य है। दिसंबर में कोविड पॉजिटिविटी 0.01 प्रतिशत है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 62 है। प्रदेश में 24 घंटों में 27,208 टेस्ट किए गए और एक भी नयेमरीज की पुष्टि नहीं हुई।
कोरोना केस बढ़ सकते हैं, घबराएं नहीं
सीएम ने कहा कि संभव है कि आने वाले दिनो में कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। यह समय घबराने का नहीं है।
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन जरूरी
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। बस, रेलवे स्टैंड, अस्पतालों में मास्क को जागरूक करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम एक्टिव करें। चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग बेहतर तरीके से समन्वय स्थापित करें।
डिप्टी सीएम ने भी किया अलर्ट
वहीं कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रदेश-भर मेंअलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था शुरू करें। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाए। संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाए।
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। ताकि वायरस के वैरिएंटएं का पता लगाया जा सके। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।