लखनऊलीक्स… यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों के मार्च में शुरू हो सकते हैं एग्जाम।

परीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य के सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पंजीकृत और बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम 2023 जल्द ही जारी किया जा सकता है।
अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी डेटशीट
परिषद द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल डेटशीट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर डेटशीट 2023 को पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रैक्टिकल एग्जाम 16 फरवरी से शुरू होंगे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भले ही यूपी बोर्ड विषयवार परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया है लेकिन प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए यूपीएमएसपी डेटशीट 2023 जारी की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के मुताबिक प्रैक्टिकल एग्जाम सम्बन्ध स्कूलों द्वारा 16 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।