आगरालीक्स… दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत, पलवल से टप्पल, अलीगढ़ के लिए जा रही बस अनियंत्रित होकर बाइक, कार और बुग्गी में घुसी, हादसे में पांच की मौत हो गई।
मंगलवार रात को पंजाब नंबर की प्राइवेट बस हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के टप्पल की ओर आ रही थी. टप्पल के करीब कुराना गांव में देवी जागरण में शामिल होने के लिए लोग पहुँचे हुए थे. यहां बुग्गी, बाइक, लोडर आटो खड़ा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की स्पीड बहुत तेज थी.कार व बाइकों में टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई. बस की चपेट में कई लोग आ गये. पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन पुलिस भी देर से पहुंची. जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया और पलवल रोड पर जाम लगा कर शव को उठने नहीं दिया. पुलिस के आलाअधिकारी के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अनियंत्रित बस ने जिस कार में टक्कर मारी उसमें 4 लोग बुलन्दशहर के बैठे थे, जो देवी जागरम में शामिल होने आये थे.
इनकी हुई मौत
दर्दनाक हादसे में बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी 61 साल के मदनपाल, हापुड़ निवासी 25 साल के दिनेश, अनूपशहर निवासी 32 साल के संतोष, बुलंदशहर निवासी 26 साल के अमर सिंह और गौतबुदृध नगर निवासी जय प्रकाश की मौत हुई है।