नईदिल्लीलीक्स(16th September 2021)… गुजरात सरकार में भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों को दिखाया बाहर का रास्ता. नए मंत्रियों ने ली शपथ.
नौ कैबिनेट समेत 15 राज्यमंत्री
अंतत: गुजरात में नई सरकार ने शपथ ग्रहण कर ली। आज सुबह विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राजेंद्र त्रिवेदी ने शपथ ली है। समझा जाता है कि राजेंद्र त्रिवेदी को भूपेंद्र पटेल की टीम में नंबर दो की जगह मिलेगी। आज सुबह नौ कैबिनेट और 15 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।

ये होंगे कैबिनेट मंत्री
जिन मंत्रियों ने आज शपथ ली, उनमें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू बाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, रिषीकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, हर्ष सांघ्वी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल और जीतू भाई चौधरी हैं।
ये होंगे राज्यमंत्री
इसके अलावा राज्यमंत्री निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाड़ी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह बाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवाभाई मालम, राघव जी मकवाना, विनोद भाई मोराड़िया होंगे।
निमा आचार्य बनीं नई स्पीकर
गुरुवार सुबह गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। उधर, निमा आचार्य को गुजरात का विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।