आगरालीक्स…(12 December 2021 Agra News) आगरा में सारे धर्मों ने एक साथ मिलकर दी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि. प्रार्थना सभा…
नॉर्थ ईदगाह में हुआ सम्मेलन
आगरा नगर की तमाम संस्थाओं सुखमनी सेवा सभा, महिला शांति सेना, ब्रह्मकुमारीज, एवं अन्य धर्म गुरुओं ने मिलकर गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में अभी हाल ही में देश के महान जांबाजों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम गुरबाणी शब्द द्वारा शहीदों को नमन किया गया वीर महेंद्र पाल सिंह ने शब्द के माध्यम से गुरु महाराज का उपदेश देते हुए कहा हे प्रभु शुभ कर्म करते हुए चाहे मेरे प्राण भी निकल जाए देश धर्म की खातिर प्राण देने में भी कोई संकोच ना हो लेकिन हे प्रभु मैं पूरी जिंदगी शुभ कर्म करु। उसके पश्चात महंत योगेश पुरी ने सभी शहीदों को अपने शब्दों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा के आत्मा मरती नहीं बल्कि चलती रहती है मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना उज्जैर आलम ने सभी शहीदों को महान नायक बताया और कहा उनकी शहादत हमेशा याद रखी जाएगी।

भावभीनी श्रद्धांजलि दी
ईसाई समाज से फ़ादर वर्गीज,पादरी परसी सोलोमन,जान पाल ने भी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी। बोधगुरु भंते अशोक रतन भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की महिला शांति सेना की शीला बहल व रीता कपूर ने भी शहीदों को नमन किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्म वर्ग के लोग उपस्थित थे. ब्रह्मकुमारीज की ममता बहन भी उपस्थित रही. सभी ने मिलकर गुरुद्वारा साहिब के बाहर शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए सभा का संचालन शांति दूत बंटी ग्रोवर ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विशेष रुप से कुलदीप सिंह, श्री अशोक अरोड़ा, देवेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह प्रिंस, बलदेव सिंह, गुरमुख व्यानी मोहित कत्याल, गुरदीप लूथरा व्यापार मंडल के गौरव गुप्ता, आराधना संस्था की हृदेश चौधरी व समाजसेवी सोमा सिंह आदि की उपस्थिति रही