आगरालीक्स… आगरा में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मिला कोरोना का एक और नया केस। जिला प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट।अब आगरा में कोरोना के दो सक्रिय केस हैं।
आगरा में रविवार को कोरोना का एक और नया केस मिला है। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे जितने भी लोग मरीज के संपर्क में आए हैं उनकी कोरोना की जांच कराई जा सके।
राहत, दो मरीज हुए ठीक
कोरोना का एक नया केस मिलने के साथ ही दो मरीज ठीक भी हुए हैं। यह राहत की खबर है। स्पेन से आगरा आए एनआरई की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि पंजाब से आगरा आए युवक भी कोरोना मुक्त हो गया है। दो मरीज ठीक हो गए हैं।

दो ही सक्रिय केस
आगरा में अब कोरोना के दो ही सक्रिय केस हैं। एक नया केस मिला है और 24 घंटे में दो मरीज ठीक भी हुए हैं। अभी तक किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी नहीं आई है।
24 घंटे में में 4239 के सैंपल की जांच
कोरोना की जांच के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से सैंपल लिए जा रहे हैं। आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 4239 सैंपल लिए गए हैं।