नई दिल्लीलीक्स…जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर शिवालिक जहाज एलपीजी लेकर पहुंचा भारत. शिप में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर जितनी गैस..कल दो शिव और पहुंचेंगे
अमेरिका—इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है. यहा जहां 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट कर भारत की ओर रवाना हुआ था और सोमवार शाम को पांच बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है.शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो और जहाल कल भारत पहुंच रहे हैं. पहला जहाज नंदा देवी करीब 46 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहा है तो वहीं दूसरा जहाज जग लाडकी करब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर आ रहा है.