अलीगढ़लीक्स…एएमयू का सिटी स्कूल अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर जाना जाएगा। यह निर्णय एल्युमिनाई अफेयर्स कमेटी की एग्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लिया गया।
कमेटी के चेयरमैन प्रो. एमएम सुफियान के मुताबिक जिस 1.97 हेक्टेयर भूमि पर एएमयू सिटी हाईस्कूल बना है, उसकी लीज एक सा पहले खत्म हो चुकी है। इसको 90 साल की लीज पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिया गया था। लीज खत्म होने पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के घराने की ओर से कहा गया है कि अब जमीन को वापस दिया जाए। कई बार की बातचीत में शर्त रखी गई है कि अगर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर सिटी स्कूल का नाम रखा जाए तो वह जमीन एएमयू को दे देंगे मगर उसके पीछे खाली पड़ी 1.22 हेक्टेयर जमीन को वापस ले लेंगे।
बाकी बची जमीन एएमयू खरीदेगा
इस पर काउंसिल की बैठक में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर स्कूल का नाम रखना तय किया गया है। साथ ही जो जमीन राजा के घराने के लोग वापस लेने की बात कर रहे हैं, उसकी सर्किल रेट से कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है। इस राशि को एल्युमिनाई की मदद से राशि जुटाकर उसे ले लिया जाए, इससे वह हिस्सा भी स्कूल का हिस्सा हो जाएगा।