आगरालीक्स… सूरज की किरणों से ताजमहल का संगमरमरी हुस्न चमक रहा था, प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के सुरीली राग से ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन गूंजने लगा।
आगरा में चल रहे ताजमहोत्सव में शुक्रवार सुबह भजन गायक अनूप जलोटा ने मेहताब बाग के पास ग्यारह सीढी पर एक के बाद एक प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्हें सुनने के लिए भीड उमड पडी। अनूप जलोटा ने कई बार लंबी सांस लेकर तान को सुरीला बनाया और इस लंबी सांस को बाबा रामदेव का कमाल कहा।
Leave a comment