आगरालीक्स.. आगरा में जन्मजात विक्रति के साथ जन्म ले रहे नवजात की बीमारियों और लेप्रोस्कोपिक विधि से आपरेशन पर चर्चा की गई, चर्चा का विषय रहा निमोनिया, कई बार यह सिस्ट के कारण होता है। गुरुवार को सोसायटी आफ एंडोस्कोपिक एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स आफ आगरा द्वारा होटल भावना क्लार्क इन में कार्यशाला आयोजित की गई।
सेल्सा के अध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा ने लेप्रोस्कोपिक विधि से आपरेशन पर विस्तार से चर्चा की। डॉ किशोर पंजवानी ने नवजात में होने वाली जन्मजात विक्रति, सिस्ट, फेफडों के फोडे, हर्निया के आपरेशन पर चर्चा की। डॉ अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ समीर प्रकाश,डॉ सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।