आगरालीक्स.. आगरा में बिल्डर के खिलाफ अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने मोर्चा खोल दिया है, थाना सिकंदरा में प्रदर्शन के बाद शिकायत की है।
सिकंदरा के फैक्ट्री एरिया में गणपति क्लासिक अपार्टमेंट है। अपार्टमेंट में 272 फ्लैट हैं। मंगलवार को थाना सिकंदरा पहुंचे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनका चार साल से मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मंगलवार को थाना सिकंदरा पहुंचे अपार्टमेंट में प्रीपेड मीटर लगा रखे हैं।विवाद की शुरूआत पिछले सप्ताह से हुई।जनरेटर की सुविधा देने के बदले अभी तक 16 रुपये प्रति यूनिट ले रहे थे। इसे अचानक बढ़ाकर 25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया।बेसमेंट डबल स्टोरी बना है।अावंटियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटर के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।लोगों ने सोसाइटी की जगह व्यक्तिगत रूप से मीटर कनेक्शन दिया जाए। पार्किंग के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे।इसके साथ ही एक से डेढ़ लाख रुपये सोसाइटी फंड में लिए थे।इस फंड का उद्देश्य ब्याज के रुपये से मेंटीनेंस और सोसाइटी को चलाना था।इस फंड का कोई हिसाब आवंटियों को नहीं दिया गया।अपार्टमेंट के मेंटीनेंस का शुल्क लेते हैं, लेकिन कोई लेखा जोखा नहीं है
पार्किंग का काम भी अधूरा
आवंटियों का आरोप है कि बेसमेंट की पार्किंग तैयार होनी थी,उसका काम एक साल से अधूरा पड़ा हुआ है।बेसमेंट में खुदाई हो रखी है।इसके चलते गाड़ी वहां खड़ी नही हो पाती।ड्रेनेज पाइप में लीकेज से सारा बेसमेंट में पानी टपकता रहता है।प्रदर्शन करने वालों में नितिन अरोड़ा,दिशांत जायसवाल,संक्रेश शर्मा,डॉ.हमबीर सिंह,सुमित राज,सुमित शर्मा समेत दर्जनो लोग थे।अपार्टमेंट के लोगों ने थाने में भी इसकी शिकायत की।इसके अलावा चिट फंड सोसाइटी और विद्युत विभाग में भी इस मामले को लेकर गए।
बेसमेंट मेंं लग चुकी है आग
लोगों ने बताया कि बेसमेंट की पार्किंग में चार दिन पहले शार्ट सर्किट से आग लग गयी थी।हादसा दिन के समय होने से लोगों की नजर पड़ने से वहां खड़े वाहन बच गए।यदि आग रात में लगी होती तो वहां खड़े वाहन आग की चपेट में आ जाते।