नईदिल्लीक्स..निवार्चन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों की घोषणा आज संभव। पीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक। चुनावों की घोषणा भी इसी सप्ताह संभव।
चुनाव आयोग में दो आयुक्तों के पद हैं खाली
चुनाव आयोग से अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली हैं। इन पर नई नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की आज नई दिल्ली में बैठक होनी है।
पीएम की अध्यक्षता में समिति करेगी नाम तय
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्त कानून 2023 के मुताबिक चुनाव आयुक्तों का चयन तीन सदस्यीय समिति करती है। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं, लोकसभा में नेता विपक्ष या सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित कोई एक कैबिनेट मंत्री चयन समिति में शामिल होता है।
पांच नाम चल रहे हैं चर्चा में
चुनाव आयुक्त के पद के लिए पांच नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा, पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पीसी मोदी, जेबी महापात्र, एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता और राधा एस चौहान शामिल हैं, जिसमें तीन सेवानिवृत्त अधिकारी और एक आईएएस और एक आईपीएस शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव की घोषणा 16-17 मार्च को संभव
दूसरी ओर लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 या 17 मार्च को की जा सकती है। चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त के जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटने के बाद इन तारीखों के ऐलान का संकेत दिया था। उनका 12 और 13 मार्च का दौरा खत्म हो गया है।
2019 के चुनाव 10 मार्च को घोषित हुए थे
2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने 2019 में भी लोकसभा चुनाव का ऐलान रविवार को किया था।