आगराीक्स…. आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छात्रों की परिणाम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वयक बनाए गए हैं।
विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार कुलपति के निर्देश पर जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। यह वर्ष 2023 के घोषित परीक्षा परिणामों में आ रही समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस परिणाम के संबंध में छात्रों द्वारा एंजेंसी से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में जनपदवार हेल्पडेस्क मानीटरिंग सेल का गठन किया गया है।
सेल में आगरा जनपद से जुड़ी परीक्षा परिणाम की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिभा रश्मि को जिम्मेदारी दी गयी है। मथुरा जनपद की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी आईईटी के डॉ० अमित सिंघल पर होगी। फिरोजाबाद जनपद के छात्रों की समस्याओं का समाधान आईईटी के डॉ. राजेश लवानियां के द्वारा किया जाएगा। वहीं मैनपुरी जनपद के प्रकरणों को आईईटी के ही डॉ. हरवीर सिंह देखेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार मानीटरिंग प्रकोष्ठ का मुख्य समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह बनाया गया है। वह प्रकोष्ठ का पर्यवेक्षण करते हुए एजेंसी के साथ सांमजस्य स्थापित कर कर छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराना सुनिश्चित कराएंगे।