
कचहरी रोड, मैनपुरी स्थित कैनरा बैंक में सोमवार को दोपहर दो बजे लंच हो गया था, इसी बीच 2 15 पर आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। उन्होंने बैंक के कैशियर पर तमंचा तान दिया और एक बदमाश बैंक मैनेजर के चैंबर में घुस गया। जबकि अन्य बदमाशों ने वहां मौजूद महिला स्टापफ को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कैशियर से कैश लूटने के बाद महिला स्टाफ पर तमंचा तानकर उससे लॉकर में रखे कैश को निकालने के लिए कहा, महिला कर्मी के चाबी निकालते ही एक बदमाश से चाबी छीन ली और लॉकर खोलकर बैंक का कैश थैले में भर लिया। करीब 15 मिनट में 20 लाख कैश बैगों में भरकर बदमाश पफरार हो गए।
सीसीटीवी कनेक्शन काटा
बैंक में घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर और कैशियर को बंधक बनाने के साथ सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट दिया, जिससे बदमाशों की पहचान न हो सके। बदमाशों का चेहरा ढका हुआ था और गाली गलौज कर रहे थे। इसलिए बैंक कर्मचारी उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखा सके।
बैंक के बाहर खडे थे दो बदमाश
बैंक में आधा दर्जन से अधिक बदमाश डाका डाल रहे थे, उनके दो साथी बैंक के बाहर खडे थे, जिससे कोई व्यक्ति लूट के दौरान अंदर प्रवेश ना कर सके।
आगरा के खंदौली में हुई थी लूट
इसी तरह बैंक में बंधक बनाकर लूट आगरा के खंदौली में की गई थी, बदमाश 15 मिनट में लूट करने के बाद फरार हो गए थे। खंदौली बैंक में लूूट भी लंच के समय की गई थी, उस समय बैंक में ग्राहक नहीं होते हैं।
Leave a comment